19.8 C
Los Angeles
April 27, 2024
Sanjhi Khabar
Ambala ਸਾਡੀ ਸਿਹਤ ਖੇਡ ਜਗਤ

ओएसिस इथेनॉल ने जटवाड़ स्कूल के बच्चों को उपलब्ध करवाया खेलों का सामान

PS Mitha
शहजादपुर, 26 अक्टूबर ओएसिस इथेनॉल इंडस्ट्रीज प्रा०लि. ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटवाड़ में छात्र-छात्राओं को खेलों का सामान वितरित किया। कम्पनी बच्चों में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने और और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर किसी प्रतिस्पर्धा में अपना परचम लहरा सके यह सामान उपलब्ध करवाया गया है।  स्कूल के बच्चों को बैडमिंटन, जम्प रोप, क्रिकेट का सामान, वालीबाल, हैण्ड बॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, डिस्कस रबर के अलावा अन्य खेलों से जुड़ा सामान उपलब्ध करवाया। संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की प्रतिभा दम न तोड़ दे इसलिये कम्पनी यह प्रयास कर रही है कि बच्चों को सामान उपलब्ध करवाकर उनमे खेलों के प्रति रूचि को बढ़ाए।
          उन्होने कहा कि कम्पनी समय-समय पर समाज से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेकर लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य करती रहती है। अभी हाल ही में कम्पनी की ओर से आंखों का मुफ्त जांच शिविर लगवाया गया था जिसमें ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई थी।
          स्कूल प्रिंसीपल सीमा देवी ने कम्पनी के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कम्पनी बच्चों के लिये जो प्रयास कर रही है यह सराहनीय कार्य कार्य है। उन्होने कहा कि कम्पनी से जहां क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है वहीं कम्पनी द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों का लाभ भी ग्रामीणों को मिल रहा है।
           इस अवसर पर एस.के.शर्मा, डी.एस.संधु, गांव के निवर्तमान सरपंच मामराज, पंच सोनी सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

Related posts

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਵੈਕਸੀਨ ਦੀ ਕਮੀ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਕੈਪਟਨ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਕੋਲੋਂ ਯੋਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਟੀਕਾਕਰਨ ਲਈ ਹੋਰ ਟੀਕੇ ਸਪਲਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਦੁਹਰਾਈ

Sanjhi Khabar

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਓਲੰਪਿਕ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ

Sanjhi Khabar

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਅਪ੍ਰੈਲ ਦੇ ਅੰਤ ਤੱਕ 45 ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਉਮਰ ਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨੂੰ ਟੀਕਾਕਰਨ ਹੇਠ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 2 ਲੱਖ ਦਾ ਟੀਚਾ ਮਿੱਥਿਆ

Sanjhi Khabar

Leave a Comment